मेरठ। मेरठ कॉलेज में मंगलवार को एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने की तहरीर लालकुर्ती थाने में दी गई है। कर्मचारी प्रिंसिपल ऑफिस में बाबू है। एक पूर्व छात्र से फोटो स्टेट कराने को लेकर कर्मचारी की कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पूर्व छात्र ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रिंसिपल ऑफिस में हंगामा हुआ। विरोध में कर्मचारी एकत्र होकर प्रिंसिपल से मिले।