मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती के प्रेम विवाह के मामले में मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट-1 के निर्देश पर प्रभारी अदालत में बयान दर्ज कराए गए। जहां युवती ने खुद को बालिग बताया। इस मामले में युवती के पिता ने पीड़िता के पिता ने थाना कंकरखेड़ा पर आरोपी सोनू उर्फ कय्यूम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। अदालत में बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पीड़िता को बालिग मानते हुए उसकी इच्छानुसार जाने का आदेश कर दिया। कहा कि पीड़िता जहां जाना चाहे, पुलिस उसे सुरक्षित पहुंचाए। उधर, युवती के भाई ने काफी देर तक कचहरी परिसर में हंगामा किया। आरोपी पर उसकी बहन को धोखा देने का आरोप लगाया।