फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने का विरोध, भाजपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर के गोलाबड़ गांव में एक मोबाइल कंपनी के टावर का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि टावर निर्माण बिना अनुमति गलत ढंग से हो रहा है। मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बस्ती के बीच इसके निर्माण से लोगों को परेशानी होगी। इसे लेकर कुछ दिन पूर्व भी हंगामा होने पर काम बंद हो गया था। लेकिन फिर से निर्माण शुरू होने पर सोमवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे तो आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों को ही कार्रवाई की चेतावनी दे दी। जिसके बाद भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने थाने पहुंचकर एसओ टीपी नगर से बात की। भाजपा नेता ने इस मामले में पुलिस पर मोबाइल कंपनी का पक्ष लेने का आरोप लगाया। एसओ का कहना है कि ये एमडीए का मामला है। मोबाइल कंपनी वालों ने सात दिन का समय मांगा है। जब तक निर्माण रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें