फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते पकड़े, कुर्सी मेज लेकर छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थानों और चौकियों में आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को पुलिस तीन जुआरियों को चौकी में ले आई। जिनसे छोड़ने की एवज में कुर्सी मेज मंगवा ली। भंडाफोड़ होने पर पुलिस कुर्सी और मेज वापस करने की बात कर रही है।
विज्ञापन

मामला मेडिकल थाने की जेल चुंगी चौकी का है। पुलिस राजीव गांधी नगर से जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़कर आई थी। इसके बाद आरोपियों के परिजन चौकी पर पहुंचे। आरोप है चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने आरोपियों को छोड़ने के एवज में कुर्सी मेज मंगवा ली। एक आरोपी के परिजनों ने अपने बेटे को बेकसूर बताकर हंगामा किया तो मामला तूल पकड़ने पर पुलिसकर्मी मेज कुर्सी वापस लौटाने की बात कहने लगे। इस मामले की वीडियो भी बना ली गई। इसकी शिकायत उच्चाधिकारी से करने की बात कही गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें