फलावदा। गांव सनौता के जंगल में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
गांव सनोता के जंगल में करीब 15 दिन से लापता सनौता निवासी नफीस उर्फ सुक्खा (44) पुत्र वहीद का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह करीब 15 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। इस संबंध में मृतक के भाई सईद ने बीती एक मार्च को नफीस की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश करने के बाद भी नफीस का पता नहीं लग सका था। शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली गांव सनौता के जंगल में उस्मान के ईख के खेत में सड़ा गला शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव की पहचान कराई। बताया कि शव गांव सनौता निवासी नफीस का है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।