कंकरखेड़ा। बन्नु मियां कॉलोनी में पानी की टंकी के सामने हाल ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, जिनकी ऊंचाई काफी ज्यादा है। इस कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने इस समस्या को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने पार्षद पति जरनेल मसंद को मौके पर बुला लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने कहा कि स्पीड ब्रेकर के कारण हादसे हो रहे हैं। कॉलोनी निवासी ही विपुल शर्मा ब्रेकर के कारण बाइक से गिर गया था और वह हॉस्पिटल में भर्ती है। पार्षद और पुलिस ने जल्द ही ब्रेकर को हटवाने का आश्वासन दिया। संतोष, मधु शर्मा, रीता, सपना, महक, सुनीता शर्मा, कल्पना, ममता, शशि, दिव्या, महक, शांति, रेनू शर्मा आदि मौजूद रही।