मेरठ । जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर के पिता भाजपा नेता मुखिया गुर्जर के खिलाफ जमीन पर कब्जे को लेकर दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में मारपीट का केस दर्ज हुआ है।
ईस्ट दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी अजब सिंह ने 27 मई को ये मामला दर्ज कराया है। इसमें मुखिया गुर्जर ,उनके भाई दिनेश, पुत्र प्रवेंद्र और गांव के ही रोहित और गुलाब सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन अपना कबाड़ी बिठाया हुआ था। विरोध करने पर उक्त लोगों ने पहुंचकर उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।