फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कॉल डिटेल से खुलेगा मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल कॉल से हत्यारों का सुराग लगा रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारी नेता के पोते मुकेश की हत्या की मामले में पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। हत्या से पूर्व हुई सात मोबाइल कॉल पुलिस के लिए काफी अहम हैं, इनमें एक मिस कॉल भी है।
रविवार से लापता चल रहे कमला नगर कॉलोनी निवासी मुकेश पाराशर (32) की हत्या कर दी गई थी। उसका शव सोमवार सुबह खरखौदा क्षेत्र के नरहड़ा के जंगल में मिला था। बुधवार शाम परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की शिनाख्त की थी। मुकेश के दादा विष्णु पाराशर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष हैं। पुलिस के अनुसार मुकेश का एक व्यक्ति के यहां काफी आना जाना था। शनिवार रात को भी उन्हें सदर क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर देखा गया था। बृहस्पतिवार को मुकेश की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि रविवार को भी इस व्यक्ति की मुकेश से बात हुई थी। इस आधार पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि वो खुद को बेकसूर बता रहा है। सूत्रों के अनुसार मुकेश के मोबाइल पर की गई सात कॉल पुलिस की जांच दायरे में हैं। इनमें कुछ मोबाइल नंबरों की लोकेशन खरखौदा क्षेत्र में थी। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने चार लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यरात्रि बाद हुआ पोस्टमार्टम
एसपी सिटी रणविजय सिंह देर रात थाने पहुंच गए थे। रात को ही कागजात तैयार किए गए और प्रशासन की अनुमति के बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सतीश चंद जैन, अरविंद गुप्ता, अरकम गाजी, अतुल गुप्ता, सुरेश कुमार आदि ने परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें