फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईटी कॉलेज के बाहर फायरिंग, छात्रों में अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईटी कॉलेज के बाहर फायरिंग
विज्ञापन

गंगानगर। रजपुरा स्थित एफआईटी कॉलेज में बीबीए, बीसीए व पॉलीटेक्निक की परीक्षा चल रही है। तीन कॉलेजों का वहा सेंटर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.30 बजे करीब आधा दर्जन से अधिक युवकों ने कॉलेज के गेट पर आकर फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस मौके से कुछ युवक को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। कॉलेज निदेशक राजवीर सिंह ने गंगानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। गंगानगर एसओ दिनेशचंद के मुताबिक कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर छात्रों की पहचान की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें