फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 एकड़ जमीन पर खड़े हो गये थे मकान और फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
50 एकड़ में बसे अवैध मकान और अस्पताल
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर सड़क के दोनों तरफ करीब 50 एकड़ जमीन पर अवैध कालोनियां खड़ी कर दी गईं। कई बार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही तो हर बार बिल्डर लोगों को भड़काने की कोेशिश करता। अवैध तरीके से बनी आठ कालोनियों पर एमडीए का बुल्डोजर चला तो लोगों ने कहा कि बिल्डर ने उनके साथ धोखा किया है।
इन कालोनियों में कई मकान भी बनकर तैयार हो गए थे। जबकि अधिकांश प्लाटों की नींव भरी हुई थी। पार्षद और कालोनी बनाने वाले बिल्डर जुबैर अहमद ने 600 गज पर अपनी फैक्ट्री भी खड़ी कर ली थी। एक फैक्ट्री में क्रिकेट बैट और अन्य सामान बनाया जा रहा था। सभी कालोनियों को अलग-अलग भागों में बांटकर सड़क बनाने का काम भी चल रहा था। कालोनियों के लोगों ने बताया कि बीते एक माह में ही बिल्डर ने सबसे ज्यादा प्लॉट बेचे हैं।
विज्ञापन

मकान तोड़े और सड़क खोदी
एमडीए अधिकािरयों ने कार्रवाई के दौरान दर्जनों मकान तोड़ दिए। कालोनियों को एक-दूसरे से जोड़ने वाली सड़कों को जेसीबी से खोद दिया। बिल्डर ने प्लाटों पर निर्माण कार्य के लिए ईंटों के चट्टे लगा रखे थे।
अस्पताल, मकान और फैक्ट्री सील
अवैध कालोनियों के बीच में एक अस्पताल भी बना दिया गया था। इस निजी अस्पताल भवन को सील कर दिया गया। इसके अलावा दो मकान और एक फैक्ट्री में भी सील लगाई गई। एक मकान में रह रहे लोगों ने विरोध किया तो एमडीए अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मकान से लोगों को बाहर निकालकर सील लगा दी। उन्होंने बताया कि जिन मकान पर सील लगाई गई है, वह अवैध हैं। नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक अवैध कॉलोनी में मदरसे को बोर्ड देखकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने इसकी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से हो सकता था हादसा
एक साथ ध्वस्तीकरण के लिए छह बुल्डोजर लगे थे। इस दौरान प्लाट की मेन रोड के पास से हाईटेंशन की लाइन जा रही थी। इस दौरान कार्रवाई के दौरान बुल्डोजर विद्युत पोल से टकराने से बच गया। बाद में इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम ने कहा कि लाइन से बुल्डोजर अलग रखा जाए।

खास बातें:
बिल्डर की दो फैक्ट्रियों का भी किया गया ध्वस्तीकरण
दो मकान, एक अस्पताल और एक फैक्ट्री को किया सील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें