मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित कंट्री इन होटल के सामने मंगलवार देर रात एक जाइलो गाड़ी नाले में गिर गई। गाड़ी में सवार परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे। हादसे की जानकारी पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कार में सवार परिवार सुपरटेक के ई ब्लॉक में रहता है। गाड़ी असंतुलित होकर नाले में गिर गई थी। गनीमत रही कि परिवार के लोगों को चोट नहीं लगी।