हल्द्वानी। काठगोदाम से बरेली और रामपुर रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण करने के लिए ठेका प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभावना है कि शीघ्र ही ट्रेनों को बिजली की स्पीड मिलेगी। यात्री कम समय में अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच सकेंगे। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि रेलवे विभाग काठगोदाम से बरेली तक ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इस लाइन पर विद्युतीकरण करने के लिए ठेका प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काठगोदाम-रामपुर रेलवे लाइन का भी विद्युतीकरण किया जाएगा। ठेका होने के बाद शीघ्र काम शुरू कर दिया जाएगा। अब यात्रियों को कुछ माह तक का इंतजार करना पड़ेगा। काम पूरा होने पर ट्रेनों को बिजली की स्पीड मिलने पर यात्रियों को गंतव्य स्थलों तक जाने के लिए लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।