फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-शहर के ‘बाऊजी’ निपटाएंगे छोटे विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव-शहर के ‘बाऊजी’ निपटाएंगे छोटे विवाद
विज्ञापन

मेरठ। छोटे-छोटे विवाद बड़ा बवाल कराते हैं, ऐसा पुलिस का मानना है। छोटे विवादों का निपटारा कराने के लिए पुलिस ने एस-7 और एस-10 नाम से कमेटी गठित की हैं। जिसमें गांव और शहर के संभ्रांत लोगों (बाऊजी) को शामिल किया जाएगा। पुलिस ने नारा दिया है कि ‘झगड़ों को खुद सुलझाएंगे, हम कोर्ट कचहरी क्यों जाएंगे’।
पुलिस का मानना है कि गांव-शहर में ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने विवेक से कई बार छोटे-छोटे झगड़ों को सुलझा लेते हैं। मनमुटाव होता है तो उसे दूर करा देते है। गांव-शहर के ऐसे संभ्रांत लोगों का सभी सम्मान करते हैं। काफी हद तक उनकी बात भी मानी जाती है। ऐसे में छोटे झगड़े बड़ा रूप न लें इसको लेकर नई पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

संभ्रात पुलिस मित्र (एस-7)
प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर स्तर के संभ्रात पुलिस मित्र में ग्राम प्रधान, पार्षद और निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार, संबंधित थानाध्यक्ष समिति के सदस्य होगे। बीट कांस्टेबल और चौकीदार पुलिस मित्र से जुड़े लोगों के संपर्क में रहेंगे। हर सप्ताह उनके द्वारा दिए सुझाव की रिपोर्ट थाने में देंगे। जिसमें छोटे-छोटे विवादोें का अपडेट लेकर जानकारी दी जाएगी।
पुलिस से होगा बेहतर तालमेल
कमेटी के सदस्यों में पुलिस की कार्यशैली की चर्चा होगी। बहू-बेटियों के सम्मान पर पूरा फोकस होगा। एंटी रोमियो स्क्वायड के तहत छेड़छाड़, अभद्रता और अनावश्यक परेशान करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। थाना स्तर पर सीओ और एसपी पुलिस मित्रों की मीटिंग लेंगे। जिसमें बेहतर काम करने वाले कमेटी के सदस्यों का पुलिस सम्मान भी करेगी।
सामुदायिक पुलिसिंग (एस-10)
सामुदायिक पुलिसिंग में सात-सात लोगों को शामिल कर कमेटी बनेगी। इसके सदस्य सांप्रदायिक घटनाएं और जातिगत विवादों को खत्म कराने में सहयोग करेंगे। असामाजिक तत्वों को चिन्हीकरण कर अफवाहों पर ध्यान न देने लिए जनता को जागरूक करेंगे। पुराने विवादों को देखते हुए त्यौहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों या अन्य विवादों को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
आईजी मेरठ रेंज रामकुमार के अनुसार हर जिले में एस-7 और एस-10 का गठन किया गया है। कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि गांव-शहर में कमेटियां बनाएं। हर छोटे-छोटे विवादों को निपटाया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

खास बातें:
झगड़े को खुद सुलझाएं, कोर्ट कचहरी क्यों जाएंगे
पुलिस ने एस-7 और एस-10 नाम से बनाई कमेटी
आम जनता के नजदीकी बनने की पुलिस की पहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें