फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। छेड़छाड़ से परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को सीओ से मिली। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट की एक कॉलोनी निवासी छात्रा का आरोप है कि एक युवक दो माह से उसे स्कूल जाते या घर आते समय परेशान करता था। विरोध किया तो आरोपी ने अगवा करने की धमकी दी। एक सप्ताह पहले आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ गाली गलौज भी की। इसके बाद से वह स्कूल नहीं जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह परिजन आरोपी के घर पहुंचे और विरोध जताया। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने धमकी देकर छात्रा के पिता से अभद्रता कर दी। बाद में छात्रा अपने परिजनों के साथ सीओ कोतवाली से मिले। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने एसओ लिसाड़ी गेट को कड़ी कार्रवाई के निर्देश। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक फैसल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें