ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्द्धन ने बृहस्पतिवार को अग्निशमन केंद्र पहुंचकर फायर और आपदा उपकरणाें का निरीक्षण किया। इस अवसर पर फायर कर्मियाें ने मकान की आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मॉक ड्रिल भी की। इस दौरान प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने फायर उपकरणों का निरीक्षण करने के साथ कमियों को लेकर चर्चा भी की।
पुलिस महानिरीक्षक जीएस मार्तोलिया ने बताया कि वर्तमान में अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा फ ायर सर्विस कर्मियों की भर्ती की जा रही हैं। नए स्थानों पर फ ायर स्टेशन व फ ायर यूनिट खोले जाने के प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगांई के नेतृत्व में फायर टीम ने मार्क ड्रिल के दौरान धुएं भरी बिल्डिंग में छोटी अथवा संकरी खिड़की से घुसकर फं से व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इसके अलावा फ ायरमैन मनमोहन सिंह ने कृत्रिम गैलरी की आग में फं से व्यक्ति को निकालने का प्रदर्शन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके राणा ने बताया कि अग्निशमन यूनिट प्रत्येक समय तैयारी की दशा में रहती है। अग्निशमन एवं आपात सेवा के उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रति दिन औसतन लगभग छह अग्नि दुर्घटनाएं होती हैं। इनसे निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के पास अत्याधुनिक वाहन और उपकरण हैं।