फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की पिटाई से पूठा में बखेड़ा, पथराव, तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर के पूठा गांव में दलित और गुर्जर पक्ष के कुछ युवकों की नासमझी से मंगलवार को बखेड़ा हो गया। पूठा गांव में दलित युवक की पिटाई के बदले रिठानी में गुर्जर युवक को पीट दिया गया। आरोप है कि गुर्जर पक्ष के युवकों ने दलितों के घरों के दरवाजों पर डंडे बरसाए और पथराव के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की। एसपी सिटी के अनुसार गांव में शांति है। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जीवनपुरी रिठानी निवासी लक्की नाम के दलित युवक की दो दिन पूर्व पूठा गांव के गुर्जर बिरादरी के अनिकेत से हाथापाई हो गई थी। लेकिन गांव के बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था। टीपी नगर पुलिस को भी ग्रामीणों ने वापस भेज दिया था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर लक्की पूठा गांव में अपनी बिरादरी के एक व्यक्ति के यहां आया था। आरोप है कि गुर्जर बिरादरी के कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके विरोध में कुछ देर बाद जीवनपुरी रिठानी में कुछ दलित युवकों ने बाइक से गांव जा रहे पूठा निवासी अर्चित को पीट दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अर्चित से मारपीट का पता चलते ही गुर्जर बिरादरी के दर्जनों युवक एकत्रित हो गए। दलित पक्ष का आरोप है कि गुर्जर युवकों ने उनके घर लाठी-डंडों से धावा बोल लिया। घरों पर पथराव किया। महिलाओं से बदसलूकी की। दरवाजे बंद कर लिए तो उन पर डंडे मारे। आंगन में खड़ी गोल्डी, नरेश और चंदर की बाइक और चीनू की कार में तोड़फोड़ की।
दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस को दलित महिलाओं ने घेर लिया। पूछा कि गुर्जर युवकों का झगड़ा जीवनपुरी के युवक से हुआ तो हमारे घरों पर हमला क्यों किया। दलित पक्ष की ओर से 18 नामजद लोगों के खिलाफ एसओ टीपी नगर को तहरीर दी गयी। उधर, गुर्जर पक्ष का कहना था कि जीवनपुरी रिठानी दलित बहुल है, जो उनके गांव के रास्ते में पड़ता है। गांव आते समय रास्ते में वहां के दलित युवक आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। आरोप लगाया कि मारपीट की शुरूआत दलित युवकों ने की थी। बाद में एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, परतापुर और ब्रह्मपुरी पुलिस के अलावा पीएसी लेकर पहुंचे। विधायक सोमेंद्र तोमर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नासमझी से हुआ माहौल गरम
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार दो युवकों में मारपीट के बाद दो पक्षों में गलतफहमी पैदा हो गई। कुछ युवकों की नासमझी से माहौल गर्म हुआ। गांव के दोनों बिरादरी के बुजुर्ग इस विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते। वे लोग आपस में पंचायत कर समस्या का हल निकाल रहे हैं। गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें