फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा हरिद्वार पर पुलिस ने महंत नारायण गिरी का रथ रोका-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने दूधेश्वरनाथ के महंत से की बदसलूकी
विज्ञापन

छोटा हरिद्वार गंगाघाट प्राचीन शनि मंदिर पर शुक्रवार रात पुलिस ने महंत नारायण गिरी का रथ रोक लिया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महंत नारायण गिरी से बदसलूकी की। बाद में महंत गिरी मंदिर में गणेश मूर्ति स्थापित कर लौट गए। छोटा हरिद्वार घाट के मंदिर महंत ने पत्र लिखकर एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
छोटा हरिद्वार गंगाघाट प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी गणपति की मूर्ति विसर्जन करने छोटा हरिद्वार घाट गए थे। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने महंत के रथ को रोक लिया। इतना ही नहीं मूर्ति घाट तक ले जाने से मना कर दिया। करीब आधे घंटे की नोकझोंक के बाद पुलिसकर्मियों ने मूर्ति घाट में स्थित मंदिर तक ले जाने दिया। महंत मुकेश गोस्वामी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महंत नारायण गिरी के बारे में अपशब्द कहे। इससे श्रद्धालु नाराज थे, उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसएसपी को पत्र लिखकर गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है। उधर, सीओ आतिश कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेश के चलते महंत को गंगनहर में मूर्ति विसर्जित करने से रोका गया था। किसी भी पुलिसकर्मी ने उनसे अभद्रता नहीं की है। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, महंत नारायण गिरी ने बताया कि उनसे पहले सभी लोगों को मूर्ति विसर्जन करने दिया गया था, मगर जब वे पहुंचे तो पुलिस अधिकारी एनजीटी के आदेश का हवाला देने लगे। वह मामले में एसएसपी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई कार्रवाई तो मंगलवार से मंदिर के कपाट बंद
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से महंत नारायण गिरी की प्रशंसा कर मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की घोषणा की थी। अगले ही दिन महंत नारायण गिरी के साथ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि अगर अगले दो दिन में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो मंगलवार से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा संत समाज पुलिसकर्मियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें