फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर- 1

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। शास्त्रीनगर निवासी सिब्बू भाटिया का रक्षापुरम डिवाइडर रोड पर इंडेन गैस का सूर्या के नाम से गोदाम है। गोदाम इंचार्ज नेपाल सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे अपाचे बाइक सवार पांच बदमाश गोदाम पर पहुंचे। दो बदमाश बाहर खड़े रहे जबकि तीन मुंह पर कपड़ा बांधे हुए अंदर घुस आए। बदमाशों ने नेपाल सिंह को तमंचा दिखाते हुए कैश के बारे में पूछा। वहीं कुर्सी पर रखा बैग बदमाशों ने उठाया तो वह खाली मिला। कैश नहीं मिलने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर नेपाल को घायल कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वे दो दिन बाद फिर आएंगे। जब बदमाश भाग रहे थे तो उन्हें कुछ दूरी पर यूपी- 100 की गाड़ी मिली, इस पर वे अम्हेड़ा गांव की ओर फरार हो गए। वहीं एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें