फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलावदा से संदिग् ध बंग्लादेशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा से संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
एसटीएफ की टीम ने रविवार शाम फलावदा में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन, पासपोर्ट और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। इंटेलीजेंस और एसटीएफ की टीम बांग्लादेशी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को सूचना मिली थी कि फलावदा कस्बे में अवैध तरीके से बांग्लादेशी नागरिक रह रहा है। रविवार शाम सीओ एसटीएफ ब्रिजेश कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने में फलावदा में पेट्रोल पंप के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अबू हन्नान उर्फ अबू हना पुत्र अब्दुल हन्नान निवासी धर्मपुर पोस्ट विनोदपुर थाना मोतीहार जिला राजशाही, बांग्लादेश है। हाल पता बबलू मिठाई वाला पैठ बाजार कस्बा फलावदा है।
विज्ञापन

एसटीएफ को पूछताछ में अबू हन्नान ने बताया कि कई साल पहले वह अपने घर बांग्लादेश से भागकर अवैध रूप से भारत आ गया था। कोलकाता, मुजफ्फपुर (बिहार), दिल्ली, लुधियाना में कई दुकानों पर काम करता रहा। 2006 में फलावदा में रहने वाली शबाना से निकाह कर लिया। इसके बाद वह फलावदा आ गया। शबाना ने अपने परिजनों की मदद से उसका निवास प्रमाण पत्र नगर पंचायत फलावदा से तैयार करा लिया। जिसके आधार पर पासपोर्ट, पेनकार्ड, आईडी कार्ड अवैध रूप से बनवा लिए। पासपोर्ट के आधार पर अबू हन्नान ने अपने भाई मसूद राणा की आईडी मंगवाकर बांग्लादेश का एक माह का वीजा भी प्राप्त कर लिया। जिसके आधार पर बांग्लादेश में एक माह तक अपने परिवार से मिलकर आया।
विज्ञापन


सऊदी अरब में काम करती है पत्नी
सीओ एसटीएफ ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि अबू हन्नान की पत्नी शबाना सऊदी अरब में ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह कुछ समय बाद मेरठ वापस आने वाली है। अबू हन्नान फलावदा में जमीन खरीदकर मकान बनाने की फिराक में था। आसपास के कुछ लोग उसे बांग्लादेशी होने के नाते धमकाने लगे थे। फलावदा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खास बातें
एसटीएफ की टीम ने रविवार शाम पकड़ा, पासपोर्ट और निवास प्रमाण तक बनवा रखा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें