फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने बंद कराया अवैध कट, कुछ व्यापारियों ने खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का असर
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने बैरियर लगाकर बंद कराया कट
मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी बोले पुलिस के साथ हैं ट्रांसपोर्टर
ट्रांसपोर्ट नगर के सामने अवैध कट से लगता है दिल्ली रोड पर भीषण जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था भी पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। दिल्ली रोड पर मंडी गेट के समीप जहां अवैध कट से लगातार दिल्ली रोड पर जाम की समस्या बन रही है। वहां शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने अवैध कट को बैरियर लगाकर बंद करा दिया। कट बंद होने के समर्थन में मेरठ ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उतर आए। कई घंटे दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार दिखा तो अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। लेकिन शाम होते ही कुछ व्यापारियों ने पुलिस द्वारा बैरियर हटाकर कट को खोल दिया।
दिल्ली रोड पर शहर में सबसे अधिक जाम की समस्या है। मुख्य चौराहों पर जहां अतिक्रमण और अवैध वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बनती है। वहीं दिल्ली रोड पर मंडी गेट के पास अवैध कट से जाम लगता है। शनिवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी से शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी यातायात व्यवस्था में कोई समस्या है उस पर पुलिस काम करे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने टीआई सुनील कुमार को निर्देश दिए कि दिल्ली रोड पर अवैध कट को बंद कर पुलिस कार्रवाई करे। जिसके बाद दिल्ली रोड पर मंडी गेट के समीप अवैध कट पर बैरियर लगाकर बंद कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने डिवाइडर के स्थान पर लोहे के बैरियर लगाकर बैरियर को लोहे के तार से बांध दिया। जिसके बाद कट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
इस दौरान मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते हुए कहा कि अवैध कट बंद होना चाहिए। वह नहीं चाहते कि दिल्ली रोड पर जाम की समस्या से जनता को परेशानी हो। लेकिन कट बंद होने के बाद शाम को कुछ व्यापारियों ने अवैध कट से बैरियर हटाकर कट खोल दिया। जिसके बाद ट्रक, कंटेनर, टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली कट से मुड़ने लगे तो जाम की समस्या बन गई।
नहीं चाहते जनता को समस्या हो
मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गांधी, संरक्षक रविकांत राठी, सरदार छेता सिंह, देवीचरण सैन, अशोक कुमार और पदाधिकारियों ने कहा कि वह पूर्व में भी पुलिस प्रशासन के साथ रहे हैं। दिल्ली रोड पर अवैध कट से जो भी वाहन रांग साइड जाकर मुड़ते हैं उनसे जाम की समस्या बनती है। ट्रांसपोर्टर हो या व्यापारी उनके बच्चे भी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ते हैं। दोपहर को यहां जाम की समस्या बनती है। कोई नहीं चाहता कि किसी का बच्चा या परिवार दिल्ली रोड पर जाम में फंसे। गौरव शर्मा ने एसपी ट्रैफिक को फोन करते हुए कहा कि जहां अवैध कट हैं वह बंद हो। चाहे मंडी गेट का हो या फिर ट्रांसपोर्ट नगर का हो। लेकिन ट्रकों के लिए पुलिस ऐसी व्यवस्था करे जिससे जाम न लगे और ट्रक भी निकल जाएं।
अवैध वाहन और अतिक्रमण पर चला डंडा
शहर में जाम की समस्या को लेकर शनिवार को पांचों ट्रैफिक इंस्पेक्टर सड़क पर उतर आए। प्रभारी टीआई सुनील कुमार, टीआई दीनदयाल दीक्षित, टीआई विक्रम सिंह, टीआई अनिल मिश्रा, टीआई बसंत सिंह ने अभियान चलाया। बागपत रोड पर एचआरएस चौक से लेकर अतिक्रमण हटवाते हुए अवैध वाहनों पर कार्रवाई की। सोतीगंज में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने दिल्ली रोड़ और बागपत रोड पर डग्गामार और अवैध वाहनों पर कार्रवाई की। टीआई सुनील कुमार ने बताया कि शहर में अलग-अलग अभियान में बिना परमिट के चल रहीं 11 गाड़ियों को सीज कर पुलिस लाइन भेजा गया। 17 अवैध ऑटो और पांच ई-रिक्शाओं पर भी कार्रवाई की गई।
कुछ लोगों ने कट खोला
जाम की समस्या को लेकर अस्थायी तौर पर अवैध कट बंद कराया। लेकिन बाद में कुछ लोगों ने बैरियर हटाकर कट खोला है। अब यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगेगी। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

चिह्नित होंगे व्यापारी
पुलिस ने अवैध कट को बंद कराया है। यदि किसी भी व्यक्ति या व्यापारी द्वारा अवैध कट को खोला गया है तो इस संबंध में जांच कराई जा रही है। पुलिस जनता के हित में काम कर रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें