मवाना। दो दिन पहले तिगरी गांव से एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर बुधवार को थाने में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई।
तिगरी गांव निवासी सीतो ने बताया कि उसकी बेटी शिवानी कक्षा नौ की छात्रा है। वह बीती 15 अप्रैल को घर में सोई थी। वह सुबह में चारपाई पर नहीं थी। वह दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तिगरी एवं आसपास के गांव समेत रिश्तेदारी में भी किशोरी के नहीं होने पर परिजन बुधवार को थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में तहरीर दी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस जांच में जुटी है। एसएसआई नरेंद्र ने बताया कि पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।