फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03गंगानगर 2

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शिता हत्याकांड
विज्ञापन

पुलिस पर भड़के अधिवक्ता, कहा बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही
बुधवार को घर से खाली कारतूस और खून से सने कपड़े मिले
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर।
दर्शिता हत्याकांड में अधिवक्ताओं ने पुलिस पर साक्ष्य जुटाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़ित के घर में सफाई के दौरान एक खाली कारतूस और खून से सने कपड़े मिले। इसका पता चलने पर पीड़ित के घर मिलने पहुंचे अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने साक्ष्यों के संबंध में गंगानगर एसओ को सूचना दी।
बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा नेता अजय भराला पहुुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। वहीं अधिवक्ताओं की टीम भी घर पहुंची। परिजनों ने अधिवक्ताओं को बताया कि बुधवार को सफाई के दौरान घर से एक चला हुआ कारतूस और खून से सने कपड़े मिले। इस पर अधिवक्ताओं ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर गंगानगर एसओ रवि चंद्रवाल पहुंचे। अधिवक्ताओं ने उनसे कहा कि पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने टूटी हुई जाली का फोटो भी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अधिवक्ता परिवार का मामला है। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। मौके पर डॉ. आदेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामलखन सिंह, अमित वर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर एसओ गंगानगर ने बताया कि चला हुआ कारतूस बेड के नीचे से बरामद हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें