दोस्ती न करने पर दी चेहरा बिगाड़ने की धमकी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी क्षेत्र के ही एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। काफी समय से छात्रा को स्कूल जाते समय एक युवक परेशान कर रहा है। अब मनचले ने दोस्ती न करने पर उसका चेहरा बिगाड़ने और भाई-बहन को जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने आरोपी और उसके दोस्तों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। छात्रा का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह स्कूल छोड़ने को मजबूर हो जाएगी। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर खान का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।