फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित की बरामदगी न होने पर थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी निवासी अपहृत अमित कुमार की बरामदगी न होने पर शनिवार दोपहर परिजनों ने टीपीनगर थाने का घेराव किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी लूट के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। पुलिस अमित की तलाश में कोई प्रयास भी नहीं कर रही। मांग की कि या तो पुलिस अमित को बरामद करे या आरोपी को हमें सौंपे। परिजनों ने बताया कि 27 जनवरी को अमित लापता हुआ था। नामजद आरोपी राजकुमार 28 जनवरी को देवबंद से जेल चला गया। इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद ने बताया कि आरोपी राजकुमार को वारंट पर लेने के लिए देवबंद कोर्ट में पुलिस बी वारंट जमा कर चुकी है। 12 फरवरी को वह रिमांड पर आएगा। उसे पूछताछ कर अमित को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें