फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से बीस हजार की नकदी उड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। थाना हस्तिनापुर के रानी नंगला निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने खाते से 20 हजार की नकदी उड़ा दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
सुभाष पुत्र राजपाल ने बताया कि बीती सात फरवरी को उसने रुपये निकालने के लिए अपने भाई रिंकू को एटीएम कार्ड दिया था। आरोप है कि मवाना स्थित एक एटीएम में रुपये निकालने के लिए दौरान अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम बदल लिया और बीस हजार रुपये खाते से निकला लिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने मवाना थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


उत्पात मचा रहे व्यक्ति को पकड़ा
मवाना। एक मोहल्ला निवासी युवक ने शराब के नशे में परिजनों से अभद्रता करते हुए जमकर उत्पात मचाया। परिजनों ने कंट्रोलरूम को जानकारी दी। पीआरवी युवक को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें