कंकरखेड़ा। गांव लाला मोहम्मदपुर निवासी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को आंबेडकर रोड पर जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। पर्स में दो मोबाइल फोन, जरूरी कागज और नगदी थी। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर जांच कर रही है।