फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला बट्टू में पैसों के विवाद में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगला बट्टू में पैसों के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंगलाबट्टू में पैसों के विवाद को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नंगला बट्टू निवासी जितेंद्र का पांच हजार रुपये को लेकर अपने भाई राजू से विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों में पहले भी कहासुनी हो चुकी है। जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि रविवार सुबह राजू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जितेंद्र के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पिंकी, अंजली, जितेंद्र, राजू व एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें