फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों की पिटाई से घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/किठौर। डकैती की पिटाई से घायल हुई महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही किठौर के लोगों का गुस्सा फूट गया। सपा नेता शाहिद मंजूर, रालोद नेता मतलूब गौड़ समेत कई नेताओं ने किठौर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। जनाक्रोश को देखते हुए एसएसपी ने सीओ किठौर और एसओ किठौर को हटा दिया। एसपी देहात ने बताया कि इस घटना में बावरिया गैंग पर शक है। किठौर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किठौर में नई बस्ती निवासी शकील के मकान में बीती बृहस्पतिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने परिवार पर हमला कर डकैती डाली थी। बदमाशों के हमले में शकील, उसकी पत्नी रेशमा और मां जायदा घायल हुई थीं। घटना को छह दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। बुधवार को इलाज के दौरान रेशमा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

किठौर से सैकड़ों लोग के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं, रालोद नेता मतलूब गौड़ का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से पहले घटना हुई। लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पायी। एसपी देहात राजेश कुमार ने नेताओं और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।
मुआवजा दिलाओ एसपी साहब
लोगों ने कहा कि रेशमा के पांच बच्चे हैं। बदमाश घर से नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। लोगों ने एसपी देहात से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करके बुलाया। आश्वासन दिया कि ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अभी खाली हाथ
पुलिस का मानना है कि वारदात बावरिया गैंग ने की है। पुलिस स्थानीय बदमाशों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस मान रही थी कि बदमाशों ने वारदात करने से पहले बीयर पी है। पुलिस ने बीयर पीने वाले पांचों युवक उठाए हैं। लेकिन वह वारदात करना कबूल नहीं कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी कोई मदद नहीं मिली।
वारदात कर जिला छोड़ देते हैं
एसपी देहात ने बताया कि बवारिया गैंग ने इटावा, बुलंदशहर, समेत पांच जनपदों में ठीक किठौर की तरह डकैती की वारदात की। बावरिया गैंग मुंह पर निशाना साधकर मारते है। कई जिलों की पुलिस इस गिरोह की तलाश में लगी है। वारदात करने के बाद यह गिरोह जिला छोड़ देता है।
सीओ और एसओ हटाए
इस मामले में सीओ किठौर हरिमोहन को हटाकर पुलिस कार्यालय में लगाया गया है। एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसओ खरखौदा प्रमोद कुमार को किठौर थाने का चार्ज दिया गया। पुलिस कार्यालय से सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी को सीओ किठौर बनाया गया है।
विज्ञापन

खास बातें:
- बदमाशों का सुराग नहीं, सीओ व एसओ किठौर हटाए
- छह दिन पहले बदमाशों ने डकैती के दौरान बोला था हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें