फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में बिक रहा मीट, हवा में उड़े आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में बिक रहा मीट, हवा में उड़े आदेश
विज्ञापन

मेरठ। अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई के अभियान को पुलिस ने हवा में उड़ा दिया है। 18 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन इस तरह मौन साधकर बैठा है जैसे उसे इसकी भनक तक नहीं कि शहर में मुख्य स्थानों पर खुले में मीट बेचा जा रहा है।
दिल्ली रोड पर सोतीगंज में सड़क किनारे ही कटान कर मीट बेचा जा रहा है। यहां नियम आदेशों को हवा में उड़ाया जा रहा है। मीट की दुकान पर न तो कोई चिक डली है और न ही कोई पर्दा है। कटान के बाद अवशेष भी दुकान के बाहर सड़क किनारे ही डाल दिए जाते हैं। थापर नगर के इस बाहरी एरिया में मीट की एक दर्जन से ज्यादा दुकानें नियम विरुद्ध चल रही है। यहां स्कूल-कॉलेज के अलावा धार्मिक स्थल भी हैं। लेकिन किसी अधिकारी को यह देखने की फुर्सत नहीं है। सदर बाजार पुलिस ने पूछने पर यहां तक कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि उनके क्षेत्र में खुले में मीट बेचा जा रहा है। इसके अलावा महताब तिराहा पर ठेले पर ही कटान कर मीट बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

घंटाघर पर मीट बेचे जाने वाली दो दुकानों पर ही पर्दे लगे हुए हैं। जबकि कई दुकानें ऐसी हैं जहां खुले में कटान किया जा रहा है। हापुड़ रोड और गढ़ रोड के अलावा मेडिकल कॉलेज के पास दुकानों पर सड़क किनारे ही खुले में मीट बेचा जा रहा है। हापुड़ रोड पर भी एक दर्जन दुकानें हैं। दिल्ली चुंगी पर टीपी नगर थाना क्षेत्र में तो गंगानगर में मवाना रोड पर नियमों को दरकिनार कर खुलेआम कटान किया जा रहा है।
यह किस बात की गश्त
भाजपा की सरकार बनने पर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती कर अवैध मीट की दुकानों को बंद करा दिया था। कुछ दिन तो सख्ती का असर दिखा और खुले में कटान बंद हो गया। लेकिन लापरवाही बरतने से अब फिर वही हाल हो गया है। जिसमें थाना पुलिस की फैंटम भी सवालों के घेरे में है। फैंटम पुलिस के अलावा थाना प्रभारी भी रोजाना क्षेत्र में गश्त करते हैं। लेकिन फिर भी ये मीट की दुकानें नहीं दिखतीं।
कमजोर पड़ गया पुलिस का फुट मार्च
शहर में अतिक्रमण और मीट की अवैध दुकानें हटाने और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने की मंशा से पुलिस अफसरों ने फुट मार्च शुरू किया था। जिसमें सीओ, थाना प्रभारी और अन्य उच्च अधिकारी शाम को एक घंटे का पैदल राउंड करते थे। लेकिन अब यह फुट मार्च भी बंद हो गया।
विज्ञापन

सख्ती से करेंगे कार्रवाई
एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि खुले में मीट बेचे जाने वाली दुकानों पर पहले से भी सख्ती से कार्रवाई की गई। मैंने खुद मौके पर पहुंचकर अवैध दुकानों को बंद कराया था। जांच कराकर फिर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

खास बातें:
दिल्ली रोड, घंटाघर और गढ़ रोड पर बेचा जा रहा है मीट
18 मार्च से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, नहीं जागा पुलिस-प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें