मेरठ। सूरजकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में सोमवार दोपहर बहनें संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध अपने किशोर भाईयों को राखी बांधने आई थीं। इस बीच लिसाड़ी गेट की महिलाओं ने एक कर्मचारी पर संप्रेक्षण गृह में अंदर जाने के नाम पर एक महिला से दो सौ रुपये अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद किशोरों ने भी नारेबाजी की तो आरोपी कर्मचारी वहां से गायब हो गया। बाद में नौचंदी पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।