फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसओ लाइन हाजिर, कई के चार्ज बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने शनिवार शाम कई थानेदार बदल दिए। जबकि दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल को इंस्पेक्टर सदर बाजार का चार्ज दिया गया है। जबकि इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत को स्वाट प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप त्रिपाठी को इंस्पेक्टर गंगानगर से इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा, एसआई ओमप्रकाश सिंह को क्राइम ब्रांच से एसओ गंगानगर, धर्मेंद्र राठौर को पुलिस लाइन से एसओ सरधना, अशोक कुमार सिंह को एसएसआई बहसूमा से एसओ इंचौली, एसआई सुभाष अत्री को आबूलेन चौकी इंचार्ज से एसओ पल्लवपुरम और एसआई प्रेमचंद शर्मा को पुलिस लाइन से एसओ जानी बनाया गया है। इंस्पेक्टर सरधना मनोज मिश्रा और एसओ पल्लवपुरम ब्रिजेश मिश्रा लाइन हाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें