गंगानगर। अम्हेड़ा गांव निवासी इंटर का छात्र अक्षय बुधवार शाम डिवाइडर रोड पर मोबाइल फोन पर बात करता पैदल घर जा रहा था। तभी बाइक पर पीछे से आए तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया, वहीं गंगानगर निवासी बब्बनराम गुप्ता देवप्रिया पेपर मिल में चीफ इंजीनियर हैं। रात करीब नौ बजे वह घर से टहलते हुए गंगानगर डिवाइडर रोड पर पहुंचे थे। मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान वहां बाइक पर आए दो बदमाश उनसे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने गंगानगर थाने पर तहरीर दी है।