फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दो अन्य बच्चियों के साथ जंगल गई दस वर्षीय बच्ची को गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची से शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। इस मामले में शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं, पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार शाम उसकी दस वर्षीय पुत्री पड़ोस की अन्य दो बच्चियों के साथ जंगल में गन्ने की पत्ती लेने गई थी। वहां पड़ोस का एक युवक मिला। उसने अन्य दो बच्चियों को पांच-पांच रुपये देकर भेज दिया। एक बच्ची को वहीं रोक लिया। युवक ने ईख में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपने पिता को जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। यदि मामला ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।-कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें