फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद भी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की

विज्ञापन
विज्ञापन
कार लूट गिरोह के चार सदस्य हथियारों सहित काबू
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने की कार्रवाई, एक कार भी बरामद
मामला दर्ज होने के बाद भी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। सीआईए स्टाफ मोहाली की टीम ने जीरकपुर बिग बाजार के नजदीक कारें लूटने वाले एक गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह से पुलिस को कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं लेकिन पुलिस के आला अधिकारी इस मसले पर अभी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीआईए स्टाफ की ओर से जीरकुपर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम की ओर से जीरकपुर-पंचकूला मोड़ पर स्थित बिग बाजार के नजदीक से सूचना के आधार पर कार चोर गिरोह के चार सदस्य काबू किए हैं। यह गिरोह जीरकपुर, मोहाली, चंडीगढ़ व पंचकूला के अलावा मुख्य सड़कों से कारें लूटने में शामिल है। आरोपियों में से दो युवक हरियाणा से संबंधित बताए जा रहे हैं। इन कथित कार चोरों से एक कार और कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ की ओर से जीरकपुर पुलिस थाने में इस संबंधित एफआईआर नंबर 61 दर्ज करवाई गई है लेकिन पुलिस अधिकारी इस संबंधित उच्च आधिकारियों की मनाही के कारण कुछ भी बताने को तैयार नहीं। इस संबंध में संपर्क करने पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने भी कुछ बताने से इंकार कर दिया है। पुलिस की मानें तो सीआईए के हाथ बहुत बड़ा गैंग लगा है जिससे कई केस सॉल्व हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें