कंकरखेड़ा। जेवरी गांव के बाहरी छोर पर बृहस्पतिवार देर शाम नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। इस पर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं शव की हालत देखकर लग रहा है कि वह करीब एक सप्ताह पुराना है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने हत्या करके शव को नाले में फेंका है। वहीं पुलिस का मानना है कि शराब पीने के कारण नाले में गिरने से मौत हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए उसके कपड़े, जूते व अन्य सामान सुरक्षित रख लिया है।