मेरठ। थापर नगर में बृहस्पतिवार रात एक युवती से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। छीनाझपटी में युवती बदमाशों की बाइक के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों का सुराग नहीं लगा।