फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर युवती का एक घंटे तक ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर युवती ने किया हंगामा
विज्ञापन


मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार दोपहर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती एसएसपी की कार के सामने लेट गई और कहा कि वह यहीं पर जान दे देगी। युवती अपने परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। बाद में एसएसपी ने महिला थाने की एसओ को बुलाकर युवती को थाने भेज दिया। वहीं युवती की मां और भाई ने भी एसएसपी को आपबीती सुनाई।
कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती का पड़ोस में रहने वाले सोनू खान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। बाद में आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कराकर युवती के साथ शादी कर ली। युवती के परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल की पता चला कि शादी के डॉक्यूमेंट फर्जी तरह से तैयार किए गए हैं। पुलिस ने सोनू खान और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। इस बीच आरोपी चार्जशीट दाखिल होने तक कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और हंगामा कर दिया। एसएसपी के गाड़ी के सामने जमीन पर लेट गई। युवती ने कहा कि वह शादी कर चुकी है और पति के साथ रहेगी। परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाएगी। बाद में एसओ महिला थाना नेहा चौहान मौके पर पहुंचीं और युवती को महिला थाने ले गईं।

अपहरण कर धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई
बाद में पुलिस युवती के भाई और मां को भी एसएसपी के पास लेकर पहुंची। युवती की मां एसएसपी के सामने बिलख पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का धर्म बदलने की कोशिश की गई। जबरन अपहरण कर युवती को रुड़की में बंधक बनाकर रखा गया। शादी के कागजात भी फर्जी निकले। परिजनों ने कहा कि उनकी तरफ से बेटी मर गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है मामला
कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने लखनऊ जाकर सीएम और डिप्टी सीएम से भी कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया था। वहीं एसएसपी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और सीओ दौराला को युवती के प्रेमी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें