फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर दोस्त ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड पर शनिवार को देर रात शराब पीकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी बड़ौत से जिला अस्पताल रेफर किया।
गोली लगने से घायल रोहित पुत्र राम तीरथ गुराना रोड बड़ौत का रहने वाला है। वह शनिवार की रात में 12 बजे नितिन समेत अन्य दोस्तों के शराब पी रहा था। इसी दौरान वह अपनी मां की दवा लेने चला गया। जब लौटा तो नितिन का उसके ही दोस्तों से झगड़ा हो रहा था, तो रोहित ने नितिन को टोक दिया। इस पर नितिन ने तमंचे से उस पर गोली चलाई, जो बांए कंधे पर लगी और पार होकर निकल गई। वह गिर पड़ा। नितिन तमंचा लहराता भाग निकला। सूचना पर रात्रि में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में नितिन को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें