फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने शिक्षिका की बनायी फर्जी फेसबुक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने शिक्षिका की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
विज्ञापन

मेरठ। 12 वीं कक्षा के एक छात्रा ने कोचिंग सेंटर का संचालन करने वाली शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। आरोपी ने फेसबुक आईडी पर अश्लील कमेंट्स के साथ फोटो भी अपलोड कर दिए। शुक्रवार को इसका पता चलने पर शिक्षिका ने एसपी सिटी से शिकायत करने के साथ सिविल लाइन थाने पर तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका कोचिंग सेंटर चलाती है। जहां 12 वीं कक्षा के एक छात्र ने चार माह पूर्व कोचिंग शुरू की थी। एक माह पहले छात्र सेंटर छोड़कर चला गया। इस बीच आरोपी छात्र ने शिक्षिका के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डाल दिए। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने फेसबुक आईडी के मोबाइल नंबर की जांच की तो आरोपी व्यक्ति को बुला लिया। आरोपी ने बताया कि उनके भांजे ने यह करतूत की होगी। जिसके बाद आरोपी छात्र की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्र के मामा से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि शिक्षिका के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र ने ही फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें