फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से परेशान यूपी 100 के होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से यूपी 100 की गाड़ियों पर तैनात होमगार्ड परेशान है। होमगार्डों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को पीड़ित होमगार्डों ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम पर हंगामा करने भी चेतावनी दी है। कंट्रोल रूम के एसएसआई शशि कुमार ने बताया कि दो माह से लखनऊ से ही वेतन नहीं आया है। पुलिस अफसरों को मामले से अवगत करा दिया गया है। शिकायत करने वालों में तेजवीर सिंह, सर्वेश त्यागी, प्रवेश शर्मा, खजान सिंह, दिलशाद, अफजाल, सगीर, गुलफाम, मूलचंद आदि होमगार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें