मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा अबू में आसिफ और नदीम पक्षों में घर के बाहर खडे़ होने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। महिलाओं में भी झड़प हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की। लेकिन ये लोग उनसे भी उलझने को तैयार हो गए। मारपीट में आसिफ, कल्लू ,नदीम, अकील आदि घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। एसएसआई ने बताया कि एनसीआर दर्ज की गई है। वहीं, मछेरान में वसीम और समद पक्ष बच्चों के बीच हुए विवाद में एक-दूसरे से उलझ गए। मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए। इस मामले में भी एनसीआर दर्ज की गई है।