फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो माइल पर छेड़छाड़, कंडक्टर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो माइल पर छेड़छाड़, कंडक्टर धुना
विज्ञापन

मेरठ। जीरो माइल पर शुक्रवार को एक महिला से प्राइवेट बस के कंडक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने घेराबंदी कर कंडक्टर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। गंगानगर क्षेत्र की एक महिला अपनी सहेली के साथ बेगमपुल से सामान लेकर जीरो माइल पर टेंपो के इंतजार में खड़ी थी। आरोप है कि मेरठ-सरूरपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस का कंडक्टर और तीन युवक वहां खडे़ थे। महिला से कंडक्टर मोंटी उर्फ अभिषेक निवासी सरूरपुर ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कंडक्टर ने खुद को बेकसूर बताया तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे लालकुर्ती थाने के दरोगा जयवीर सिंह मलिक कंडक्टर को भीड़ से बचाकर थाने ले आए। महिला ने तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर लालकुर्ती सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हो गया है।
- महिला के शोर मचाने पर लोगों ने कंडक्टर की धुनाई की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें