फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुन लेती तो बच जाती मेरी मम्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटी ने खोली पोल, बोली 1090 पर भी की थी कॉल
विज्ञापन

- पुलिस प्रशासन सुन लेता तो बच जाती मां की जान
मेरठ।
अस्पताल में होश आने के बाद पीड़ित बेटी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सामने सिस्टम की पोल खोल दी। इसकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन खामोश है। 24 घंटे बीतने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस नामजद आरोपियों को जेल भेजकर कार्रवाई पूरी करने का दावा कर रही है।
बेटी ने बताया कि उसकी मम्मी-पापा पर आरोपियों का जुल्म इतना बढ़ गया था कि वह परिवार समेत आत्महत्या करने को मजबूर हो गए थे। मम्मी-पापा ने कई बार थाने में शिकायत की थी। पुलिस के न सुनने पर उसने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल करना बताया। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी खामोश हो गए। सवाल है कि आखिर 1090 पर बेटी की शिकायत क्यों नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को होने के बावजूद खामोशी नहीं टूटी। सवाल बड़ा है कि आखिर पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में गंभीरता से जांच क्यों नहीं की। दूसरे दिन भी पुलिस मामले में लीपापोती करती रही। सीओ मवाना यूएन मिश्रा का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। थाने में शिकायत की बात सामने नहीं आई। 1090 पर शिकायत करना छात्रा ने बताया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें