फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण होगा ध्वस्त--नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बे के मोहल्ला खटीकान में रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाई इमारत जल्द ध्वस्त की जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत ने प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस को लिखित में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार तथा नगर पंचायत चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला खटीकान के मवाना रोड से मैन बाजार को जोड़ने वाले रास्ते पर कस्बे के ही आस मोहम्मद पुत्र आशिक अली द्वारा एक काम्पलेस का निर्माण किया जा रहा है। आस मोहम्मद ने पूरी तरह से रास्ता पाटकर बंद कर दुकानों का निर्माण कर दिया है। इस बाबत उसे ध्वस्त करने के लिए नगर पंचायत की ओर से एक जनवरी 2018 को नोटिस जारी करा दिया था। इसके बाद भी उसने निर्माण जारी रखा। उसे 18 फरवरी 2019 को पुन: नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी काम नहीं रोका गया। चेयरपर्सन ने बताया की उक्त रास्ता कई दशक पुराना है। यह मुख्य बाजार को जोड़ता है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चेयरपर्सन ने बताया कि इस बाबत 14 मार्च को पुलिस को अवगत करा दिया है। उच्चाधिकारियों को भी मौखिक तथा लिखित में जानकारी दे दी गई है। आदेश मिलने पर उक्त दुकानें जल्द ही ध्वस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें