फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ से कार चोरी, पुलिस ने पीछा कर बेगमपुल से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़ से कार चोरी, पुलिस ने पीछा कर बेगमपुल से किया बरामद
विज्ञापन

- पुलिस को आता देख बेगमपुल पर छोड़कर फरार हुए चोर
- जमालपुर से चोरी हुई एक ट्रॉली को भी पुलिस ने जानी क्षेत्र के खानपुर गांव से किया बरामद
लावड़। लावड़ पुलिस ने बीती रात कस्बे से चोरी हुई एक कार को बेगमपुल से बरामद कर लिया जबकि जमालपुर गांव से चोरी हुई एक ट्रॉली को जानी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला छोटा मंदिर निवासी सादाब किराये पर सेंट्रो कार चलाता है। बीती रात वह बुकिंग से आया तो अपनी कार को घर के बाहर खड़ी कर अपने घर में सो गया। देर रात दो चोरों ने उसकी कार को चोरी कर लिया। सादाब को आहट सुनी तो उसकी नींद टूट गई और उसे कार चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तभी पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। जिस पर लावड़ पुलिस ने मेरठ की ओर कार का पीछा करना शुरू कर दिया। बेगमपुल पर पहुंचने के बाद पुलिस को आता देख कार चोर कार को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद लावड़ पुलिस कार को अपने साथ लावड़ चौकी ले गई। पीड़ित कार मालिक ने मामले में तहरीर दी है। वहीं बीती रात जमालपुर गांव निवासी टिंकू के घर के सामने खड़ी उसकी ट्रॉली को भी चोरी कर लिया गया। आवाज सुनकर किसान की नींद टूटी तो उसने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए लावड़ चौकी पहुंच गया। पुलिस ने ट्रॉली की तलाश में कांबिग की मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली तो ट्रॉली को ले जाते हुए लोग दिखाई दिए। ट्रॉली मालिक ने भी अपनी ट्रॉली पहचान ली। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पुलिस ने जानी थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में एक युवक के घेर में खड़ी चोरी की गई ट्रॉली बरामद कर ली। पुलिस ने इस ट्रॉली में जुडे़ ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया और अपने साथ लावड़ चौकी पर ले आई है। किसान ने मामले की तहरीर चौकी पर दी है जिसके बाद लावड़ पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें