फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला-लावड़ मार्ग से पुलिस ने दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस बुधवार देर रात लावड़ मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान बुलेट बाइक सवार दो बदमाश के वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मोहम्मदपुर गांव के समीप शिव मंदिर के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख लावड़ की ओर से आ रहे बदमाशों ने बाइक दौड़ाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और चार जीवित कारतूस मिले। इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित के अनुसार पकड़े बदमाशों के नाम थाना सरूरपुर निवासी संदीप एवं हैवा थाना छपरौली निवासी विपिन बताए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें