फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में स्टंट कर युवकों को लोगों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। न्यू गोविंदपुरी निवासी शिवम त्रिपाठी बृहस्पतिवार को पैठ बाजार स्थित महादेव मंदिर के सामने खड़ा था। इस बीच लाठी-डंडों के साथ करीब आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और बाइक से स्टंट करने लगे। इस दौरान युवकों ने शिवम को टक्कर मारकर गिरा दिया और उस पर हमला बोलकर जमकर पीटा। यह देख मंदिर में पूजा कर रहे भाजपा महानगर महामंत्री पं. संजय त्रिपाठी सहित कई भाजपाई आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस पर युवक वहां से भाग गए और उनकी दो बाइक वहीं रह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाद में भाजपाई घायल युवक को थाने लेकर पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें