युवक को पीटा, पुलिस ने थाने में बैठाया
मेरठ। बिहार के सहरसा निवासी श्यामसुंदर परतापुर की कुंडा बस्ती में किराए के मकान में रहता है। श्यामसुंदर ने बताया कि रविवार शाम वह किसी काम से जा रहा था। रास्ते में कुंडा बस्ती के कुछ युवकों ने उसे रोककर दुकान से सामान लाने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर युवकों ने उससे गाली गलौज करते हुए उसे लाठी डंडोें से पीटा। बताया कि वह राह चलते लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। उसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। यूपी 100 की गाड़ी पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गये। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे थाने में ही बैठा लिया और जाने नहीं दिया। सोमवार शाम तक वह थाने में बैठा था। वहीं एसएसआई परतापुर सतेंद्र कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। युवक खुद ही थाने पर बैठा है।