इनोवा से शराब की 50 पेटियां
कार सवारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। पुलिस ने एक कार से 50 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। साथ ही दो इनोवा सवारों को भी काबू किया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
इस संबंध में एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि हवलदार सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी ने गांव पडियाला के पास खरड़ की ओर से आ रही एक इनोवा गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान पुलिस ने कार का पीछा कर उसको घेर लिया। इस दौरान जब इनोवा की चेकिंग की गई तो उसमें से भारी मात्रा में शराब मिली। एसएचओ ने बताया कि कार से चंडीगढ़ में बिकने वाली स्पीड मार्का विस्की की 50 पेटियां बरामद हुईं। कार सवार नौजवानों की पहचान रणजोध सिंह और बिक्रमजीत सिंह के तौर पर हुई, जिनको मौके पर से काबू किया गया, लेकिन इनका एक साथी फरार हो गया। एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि काबू किए दोनों युवकों को अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। उन्होंने कहा कि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है।
फोटो कैपशन : कुराली पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब के साथ काबू किए नौजवान।