परतापुर में युवक पर फायरिंग
मेरठ। परतापुर स्थित बराल गांव निवासी प्रभात पर तीन दिन पहले गांव के ही चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर चेन लूट ली थी। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी थी। इस बात से नाराज आरोपियों नेे शनिवार को बाइक से परतापुर जा रहे प्रभात को रोक लिया और तमंचे से फायरिंग कर दी। प्रभात ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने उस पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। प्रभात ने बताया कि आरोपी युवक तहरीर वापस लेने के लिये दबाव बना रहे है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पर जाकर शिकायत करेगा। इंस्पेक्टर परतापुर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा मामले में तहरीर नहीं आई है।